GOOD NEWS:सहरसा एवं पटना से नई दिल्ली के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन,धनबाद के रास्ते हावड़ा-इंदौर स्पेशल का भी होगा परिचालन…

हाजीपुर (HAJIPUR): यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में सहरसा एवं पटना से -नई दिल्ली एवं धनबाद के रास्ते हावड़ा-इंदौर स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी:

  1. गाड़ी सं. 04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल दिनांक 04.05.2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
  2. गाड़ी सं. 09336 हावड़ा-इंदौर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.05.2024 को हावड़ा से 17.40 बजे प्रस्थान कर धनबाद, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते दूसरे दिन 00.50 बजे इंदौर पहुंचेगी ।
  3. गाड़ी सं. 04035 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल दिनांक 03.05.2024 को पटना से 21.30 बजे प्रस्थान कर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । उक्त जानकारी रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *