केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूर, किसान, विस्थापितों ने किया प्रदर्शन..

बाघमारा(BAGHMARA): पूर्ब घोषित कार्यक्रम तहत बी सी सी एल के बरोरा एरिया और ब्लॉक टु एरिया के समक्ष केंद्र सरकार के मजदूर, किसान, विस्थापितों के विरोधी नीति, एम , डी, ओ, के खिलाफ़ यूनियन केंद्रीय सचिव कामरेड जे के झा के नेतृत्व में दिनों महाप्रबंधक के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

मजदूरों का जुलूस आर, एच, बी बाघमारा रोड से चलकर ब्लॉक ।। एरिया तथा बरोरा एरिया कार्यालय गेट को जाम कर प्रदर्शन किया।, प्रदर्शनकरियो ने आम सभा की। आम सभा की अध्यक्षता एरिया सचिव देवानंद राजभर तथा एरिया सचिव नकुल महतो ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए बी सी के यू के केंद्रीय सचिव कामरेड जे के झा ने कहा कि आज देश महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की मार झेल रही है।ऊपर से एम डी ओ लाकर केंद्र सरकार कोलियरी को पूर्ण रूपेण निजी मालिकों दे जा रही है,। जिसका विरोध बी सी के यू करती है। एम डी ओ के विरोध सभी चारों केंद्रीय श्रमिक संगठन 16 फरवरी 24 को कोयला उद्योग को बंद करने का घोषणा की है।

जिसे मजदूर किसान को मिलकर सफल करना है।सभा उपरांत दोनों महाप्रबंधक पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

सभा का संचालन प्रताप वर्णवाल और मोहन रवि दास ने किया। सभा को देवानंद राजभर,धनंजय महतो,दिलीप नोनिया, मनोज सेन,रामकृपाल पासी, आशिस राय,फूलेंड्र ठाकुर,मनोज प्रसाद चौधरी,सीताराम कर्मकार, एम डी अहसान अहमद,बद्री कुमार सिंह, कपिलदेव पांडे,अनूप सुरीन,सेबालल महतो, रंजीत कुमार प्रसाद, मून मून सिंह, झारखंडी विश्वकर्मा, संकर दास, भुनेश्वर दास , संतोष रजक ,मिर्तिउंजय हारी,अजय राम सहित दर्जनों मजदूरों ने भाग लिया।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *