धनबाद(DHANBAD) होली के त्यौहार से बाजार में रौनक आ गई है। होली पर बच्चों के बीच सबसे ज्यादा मांग पिचकारी में कार्टून, फेमस ऐनिमल फिल्म की पिचकारियों की है। इस सीजन में आतिशबाजी वाले गुलाल बम की अच्छी खासी डिमांड है।
रंगों के त्योहार होली पर बाजार में रोनक लग गई है। हीरापुर बाजार में रंगों, पिचकारी की स्टाल सजी हुई है, जिन पर खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही है। वही अब मार्केट मे हर्बल कलर भी उपलब्ध है। इस दौरान चुनाव का रंग भी धनबाद के मार्केट मे दिखने लगा है। जहां मोदी की पिचकारी भी उपलब्ध है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
