धनबाद(DHANBAD):आज धनबाद के लोकप्रिय और कर्मठ सांसद ढुलू महतो जी से एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंदरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और कल्याण केंद्र को सुसज्जित करने के विषय में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी में नागरिक सुविधाओं की कमी, आधारभूत संरचनाओं की ज़रूरतें, और सामाजिक विकास से जुड़ी कई अहम मुद्दों को सांसद महोदय के समक्ष रखा। विशेष रूप से कल्याण केंद्र को आधुनिक संसाधनों से लैस करने, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाने, और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जैसे सुझावों पर विचार किया गया।
सांसद ढुलू महतो जी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इन मांगों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, “सिंदरी के विकास के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूं। जनता की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं, और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि शीघ्र समाधान मिले।”
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सिंदरी के हालात में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर बाघमारा पंचायत के उप प्रमुख रंजीत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य बिजय सिंह, युवा जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी, सूरज कुमार, सुदामा चौधरी तथा अन्य कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

