पटना(PATNA): चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव के परिवार में भूचाल जारी, बहन रोहिणी के अपमान पर तेज प्रताप की खुली चेतावनी
बिहार की राजनीति में मंगलवार को नया तूफान खड़ा हो गया। राज्य सरकार ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को उनका 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। इस फैसले के बाद लालू परिवार फिर एक्टिव हो गया है। इससे लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का गुस्सा फिर फूट पड़ा। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुशासन बाबू यानि प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार का विकास मॉडल यही है कि करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान किया जाए।
बिहार के राज्य भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने को कहा है। यह वही बंगला है जहां लालू और राबड़ी परिवार करीब दो दशकों से रह रहा था और जहां से आरजेडी की राजनीति की बड़ी रणनीतियां तैयार हुईं और सत्ता में आते-जाते रहे। यह बंगला राबड़ी देवी को उनके पूर्व मुख्यमंत्री होने के आधार पर मिला था। अब वह बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, उनकी पात्रता के अनुसार उन्हें नया बंगला दिया गया है।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

