पूर्व निर्धारित सिडुल के तहत हो ट्रक लोडिंग,मांगे पूरी नहीं हुई तो होगी उग्र आंदोलन..
झरिया(JHARIA): भौरा में मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ और रघुकुल के असंगठित मजदूर समर्थकों ने भौरा हाई स्कूल के समीप भौरा बीसीसीएल महाप्रबंधक और कथा कथित दलालों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शनिवार को किया,रघुकुल समर्थकों ने भौरा बीसीसीएल महाप्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कथा कथित लोग भौरा आउट सोर्सिंग कोयल लोडिंग पॉइंट स्थित जबरन बीस गाड़ी मशीन से लोड करवा रहा है, जो कि पूरी तरह से मजदूर विरोधी काम किया जा रहा हैं, भौरा के कुछ दबंग लोग मनमानी तरीके से कोयल लोडिंग करवाना चाहते, उसी के विरोध में जनता मजदूर संघ और रघुकुल समर्थक भौरा बीसीसीएल महाप्रबंधक और कथा कथित लोगो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए डीओ गाड़ियों को मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर भौरा बीसीसीएल क्षेत्र का कोयल दिपू को बंद कर दिया है,ओर कहा कि इस तरह कोई भी जबरन मजदूरों का हक नहीं छीन सकता,जबतक सभी यूनियनों को पहले की तरह बराबरी की हिस्से मे गाड़ी नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा,
मौके पर असंगठित मजदूर नेता मंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की भौरा आउटसोर्सिंग कंपनी के लोडिंग पॉइंट मे कई कई यूनियन के तहत असंगठित मजदूर ट्रक लोडिंग का कार्य कर अपने परिवार का जीविकापार्जन कई सालो से करते आ रहे हैं, जिसको लेकर लोडिंग पॉइंट मे कुल 45 ट्रक हम सभी यूनियन के असंगठित मजदूरों को बटवारा कर लोडिंग करने के दिया जाता था, लेकिन आज यंहा गुंडा राज स्थापित करते हुए किसी एक यूनियन के लोगों द्वारा जबरन बीस गाड़ी मेनूयल के वजय मशीनों के सहयोग से लोडिंग कार्य किया जा रहा जो मजदूर हित के खिलाफ है,
वहीं जनता मजदूर संघ(बच्चा गुट) के ईजी एरिया अध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की लोडिंग पॉइंट का निर्माण इस लिए गया था ताकि अधिक से अधिक स्थानीय असंगठित मजदूरों को रोजगार मिल सके और इसके लिए मेन्युअल लोडिंग कराया जाय, तो आज मशीन द्वारा लोडिंग कराकर यंहा कार्यरत मजदूरों को बेरोजगार बनाते हुए श्रम कानून का खुलेयाम धज्जिया उड़ाया जा रहा है जो यंहा के मजदूर कभी नहीं होने देंगे, इसके लिए लिखित शिकायत स्थानीय थाना के साथ साथ महा प्रबंधक व कोलियरी पो ओ को दिया गया है, अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आने वाला दिन में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा,इस दौरान प्रदर्शन में शामिल थे,जनता मजदूर संघ सचिव चंदन महतो, हरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, मान्यजय सिंह,दिनेश कुमार रवानी,भोला सिंह,सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला के साथ अनिल मुंडा की रिपोर्ट

