ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की सभा की सफलता के लिए आसनसोल में हुआ विशाल यज्ञ का आयोजन…

ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की सभा की सफलता के लिए आसनसोल में हुआ विशाल यज्ञ का आयोजन…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ब्रिगेड मैदान में होने वाली यह रैली राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मंच से पश्चिम बंगाल में बदलाव का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। साथ ही इस सभा के दौरान कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की भी चर्चा है।
रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पूरी ताकत से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इधर पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में भी इस रैली को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद की पहल पर यहां एक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ के माध्यम से पश्चिम बंगाल में बदलाव की कामना की जा रही है और कोलकाता में होने वाली ब्रिगेड सभा की सफलता के लिए प्रार्थना की जा रही है।

कृष्णा प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के उपलक्ष्य में यह महायज्ञ आयोजित किया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल के कथित अत्याचारों के अंत और आने वाले विधानसभा चुनाव में नए बदलाव के लिए भी प्रार्थना की जा रही है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *