धनबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, SSP की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक…

धनबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, SSP की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक…

धनबाद(DHANBAD):एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न थाना प्रभारीयों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पिछले 5 वर्षों में जेल से रिहा हुए 3400 अपराधियों के नए सिरे से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य को 15 दिनों के अंदर पूरा कर रिपोर्ट सौंपने का सख्त आदेश दिया गया है।

एसएसपी ने खास तौर पर आर्म्स एक्ट और संपत्तिमूलक अपराधों पर विशेष नजर रखने को कहा है। साथ ही, पैसे लेकर जमानतदार बनने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। इस बैठक में उपस्थित थाना प्रभारीयों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और इसे अपराधियों के लिए बड़ा संदेश बताया।

धनबाद में अब सुरक्षा के कड़े पहरे होंगे और अपराधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *