डीएवी कोयला नगर में दो दिवसीय ‘समर कैंप’ का आयोजन….

डीएवी कोयला नगर में दो दिवसीय ‘समर कैंप’ का आयोजन….

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल टाउनशिप धनबाद स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, खेलकूद,गीत-संगीत, डांस,पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण कार्य चलाया गया। विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राएँ समर कैंप में भाग लेकर काफ़ी आनंदित थे। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने ‘समर कैंप’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है। हर बच्चा किसी न किसी हुनर के साथ जन्म लेता है, हमें सिर्फ सही मार्गदर्शन कराना है। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को एक सुनहरा बचपन दें। क्योंकि आज के समय में बचपन तो है, लेकिन उसका वास्तविक स्वरूप कहीं खो गया है। समर कैंप की गतिविधियों से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। सिविर को सफल बनाने में इंद्रनिल मुख़र्जी, सचिन कु सिन्हा, सी पी मिश्रा, इंद्रनिल मित्रा, मनिष कुमार, सुनीता ठाकरे, संजय कुमार, सुदीप कुमार, अनिकेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *