झरिया MLA रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात अपराधियों ने फेंका बम…

झरिया MLA रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात अपराधियों ने फेंका बम…

धनबाद:(DHANBAD)धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर अज्ञात अपराधियों ने बमबाजी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे। अपराधियों ने पहला बम सिंह मेंशन की चहारदीवारी के भीतर फेंका, जो उस स्थान पर फटा जहाँ झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके परिजन अक्सर बैठते हैं। संयोगवश देर रात का समय होने के कारण उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय विधायक रागिनी सिंह, उनके पति तथा झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य आवास में ही मौजूद थे।

वहीं, दूसरा बम अपराधी अंदर फेंकने में सफल नहीं हो सके और वह सिंह मेंशन के मुख्य गेट के बाहर ही फट गया। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव स्वयं सिंह मेंशन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

NEWS ANP को मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल है। उल्लेखनीय है कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं और मंगलवार को नामांकन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में, इस बमबाजी की घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

News ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *