धनबाद की साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है..इन दिनों जामताड़ा के साइबर गैंग से जुड़े अपराधी धनबाद में किराए की मकान लेकर साइबर ठगी की धंधा को ऑपरेट कर रहे हैं
ऐसे ही एक मामले का खुलासा धनबाद की साइबर थाना पुलिस ने किया है ..बताया जाता है कि धनबाद के डीजीएमएस कॉलोनी में मधुकर शर्मा के मकान से साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक मोबाइल फोन ,दो सिम कार्ड, बरामद किया गया है बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी रूपेश कुमार महतो जामताड़ा के मिहीजाम थाना क्षेत्र के बरजोड़ा का रहने वाला है और विभिन्न बैंकों एवं मोबाइल कंपनियों के सर्विस प्रोवाइडर बनकर या केवाईसी अपडेट और मोबाइल रिचार्ज के नाम पर लोगों से ठगी करता था और इस तरह यूपी बिहार झारखंड के कई लोगों को अपना शिकार बनाया है
साइबर थाना के इंस्पेक्टर अक्षय कुमार राम ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि अब तक इसने 18000 रुपया की ठगी किया है और भी मामले की जांच पड़ताल जारी है दिलचस्प बात ये है कि साइबर अपराधी रूपेश कुमार महतो बीएससी का छात्र है और पढ़े-लिखे उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ ही साइबर ठगी के धंधे में जुड़कर लोगों को एप के जरिए चुना लगा रहा था..
झारखंड पुलिस प्रतिबिंब ऐप के जरिए ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.. पुलिस के अनुसार इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है
पुलिस ने इस मामले के उद्वेदन के साथ ही आम लोगो से ऑनलाइन रिचार्ज के दौरान सतर्क रहने और केवाईसी के अपडेट के नाम पर झांसे में लेने वाले गिरोह के बारे में जानकारी देने की अपील की..
NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

