चोरी का कार सहित अपराधी गिरफ्तार…

चोरी का कार सहित अपराधी गिरफ्तार…

पाकुड(PAKUD):पाकुड़ पुलिस ने चोरी की स्विफ्ट कार को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार 19 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा मार्केट के पास से चोरी हुई थी। कार के मालिक अजहर साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक निवासी हैं। वे अपने निजी काम से पाकुड़ शहर आए थे। कृष्णा मार्केट के पास काम में व्यस्त होने के दौरान उनकी स्विफ्ट कार जेएच 04-9851 चोरी हो गई। नगर थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी प्रयाग दास ने तुरंत टीम का गठन किया। पुलिस ने 5 दिनों के अंदर कार को बरामद कर लिया।साथ ही साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के भतभंगा गांव निवासी मनीरूल अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *